फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत 

Mon, 08 Aug 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अमन विहार इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने दो रेहड़ियों को टक्कर मारते हुए एक महिला को कुचल दिया। महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मृतका की पहचान प्रेम नगर निवासी ऊषा(45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ऊषा पति करण कुमार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती थी।

रविवार शाम वह गौरी शंकर एंक्लेव स्थित मार्केट में खरीदारी करने आई थी। ऊषा ए-ब्लॉक के पास खड़ी थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार वहां पहुंची और सड़क के किनारे खड़ी चाऊमीन और अंडे की रेहड़ी को टक्कर मारते हुए ऊषा को अपने चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार छोड़कर हुआ फरार

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान मौका पाकर चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार को जब्त कर उसके चालक की पहचान कर ली गई है। 

चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। अमन विहार थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें