नोएडा के सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव में शनिवार रात मीरा (45) ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। परिजनों के मुताबिक, वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।
मूलरूप से झांसी निवासी अर्जुन (50) परिवार के सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव में किराये के कमरे में रहते हैं। वह फेज-2 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार रात 8 बजे वह और उनका बेटा बिजेंद्र कंपनी में थे, तभी उनके पास पड़ोसी का फोन आया कि उसकी पत्नी मीरा का शव कमरे में पंखे से लटका है।