फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक प्रकाश जरवाल पर महिला से छेड़खानी करने का लगा आरोप, शिकायत दर्ज

Fri, 21 Jul 2017 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप व‌िधायक प्रकाश जरवाल पर लगा छेड़खानी का आरोप - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। अब देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला से छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


महिला ने जारवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि इस आरोप को नकारते हुए प्रकाश जारवाल ने सफाई दी है कि उन पर आरोप झूठे हैं और महिला बीजेपी की कार्यकर्ता है।

गौरतलब है कि प्रकाश पर दिल्ली के संगम विहार थाने में एक महिला ने छेड़खानी, अभ्रद भाषा का इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

विधायक प्रकाश और पीड़ित महिला के बीच अप्रैल में भी एमसीडी चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि प्रकाश पर तीन महीने पहले भी एक महिला से छेड़खानी का केस दर्ज हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें