फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम से बाहर आया पति तो देखा पत्नी लहूलुहान पड़ी थी

Wed, 27 Apr 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक महिला ने पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


महिला की पहचान पानीपत हरियाणा निवासी सुदेश (44) के रूप में हुई है। वह इलाज करवाने के लिए दिल्ली आई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुदेश पति तेजेंद्र के साथ पानीपत में रहती है। तेजेंद्र खेतीबाड़ी करता है।

इनके तीन बच्चे प्रीति, करण और अर्जुन रोहिणी सेक्टर 13 में रहकर पढ़ाई करते हैं। सुदेश कुछ दिन पहले इलाज के लिए दिल्ली आई थी और बच्चों के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम से बाहर निकलने पर उसने पत्नी को लहूलुहान अवस्था में देखा

delhi police - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह नौ बजे तेजेंद्र बाथरूम गया था। इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाथरूम से बाहर निकलने पर उसने पत्नी को लहूलुहान अवस्था में देखा।

सुदेश ने पास ही रखे पति के लाइसेंसी पिस्टल से अपने छाती पर गोली मार ली थी। तेजेंद्र ने उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुदेश डिप्रेशन की मरीज थी।

कुछ माह पहले भी उसने नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस सुदेश के पति से पूछताछ कर रही है कि डिप्रेशन के मरीज के सामने उसने पिस्टल क्यों रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें