जेवर के कस्बे में मंगलवार को संदिग्ध हालत में महिला की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को महिला के शव को गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करते वक्त हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि जेवर कस्बे के मोहल्ला में मंगलवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के पति को हिरासत में ले लिया था।
देर शाम कोतवाली पहुंचे मृतक रेखा (30) के भाई की शिकायत पर पति जितेंद्र उर्फ लाला व सास शकुंतला देवी के खिलाफ दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया गया था।