फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी के बाद महिला ने की खुदकुशी, मासूम बेटी ने पिता को दी सूचना

Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
सलारपुर में एक महिला ने आर्थिक तंगी को लेकर पति से कहासुनी के बाद गले में फंदा डालकर जान दे दी। मां को पंखे से लटका देख सात साल की बेटी ने पिता को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


 मूलरूप से नालंदा बिहार निवासी सरिता (28) पति संतोष और सात साल की बेटी के साथ सलारपुर में किराये पर रहती थी। संतोष सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह संतोष ड्यूटी पर चला गया। सुबह करीब 10 बजे कमरे में सो रही बेटी जब जागी तो उसने मां को पंखे से लटका पाया।

पहले उसने मां को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने घर के बाहर निकलकर देखा तो आसपास भी कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद बच्ची ने मां के मोबाइल से पिता को कॉल कर बताया कि मां पंखे से लटकी हुई है और कुछ बोल भी नहीं रही है।
विज्ञापन


बेटी की बात सुनकर संतोष के होश उड़ गए। वह भागकर घर पहुंचा तो देखा कि सरिता पंखे से लटकी थी और पास में खड़ी बेटी रो रही थी। संतोष की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस का कहना है कि महिला का पति से मामूली झगड़ा हुआ था।

इसके बाद उसने आत्महत्या की। संतोष से पूछताछ में पता चला कि झगड़े की वजह आर्थिक तंगी थी, जिसे लेकर आए दिन दंपति में कहासुनी हो जाती थी। सरिता पति से कहती थी कि अच्छा तो यही है कि वह उसे गांव भेज दे, ताकि आराम से रह सकें, क्योंकि नोएडा मेें रहकर जितनी तनख्वाह मिल रही है, उससे पेट भरना मुश्किल हो रहा है तो बेटी की पढ़ाई कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें