फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुला पति की हत्या का राज , प्रेमी संग मिलकर की थी वारदात

Sun, 12 Feb 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटकर पास के एक नाले में ठिकाने लगा दिया, लेकिन गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हत्या का राज खुल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल प्रेमी प्रवीन वर्मा अपने साथियों के साथ फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि सोमवार को खजूरी खास सरकारी स्कूल के नाले के पास पुलिस को कंबल में लिपटा एक व्यक्ति का शव मिला था।

उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। अगले ही दिन ओमदत्त शर्मा नामक शख्स ने मृतक की शिनाख्त अपने बेटे कृष्ण कुमार शर्मा (41) के रूप में की। एसएचओ खजूरी खास योगेश मल्होत्रा और एसआई मनीष त्यागी की टीम ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस कंबल में कृष्ण का शव बरामद हुआ था, वह उसके घर का ही था। पुलिस को पूरी आशंका थी कि जो कुछ भी कृष्ण के साथ हुआ वह उसके घर में ही हुआ।
विज्ञापन

सख्ती से पूछने पर टूट गई पत्नी

- फोटो : SELF
जांच के दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को देर रात कृष्ण के मकान के बाहर एक संदिग्ध कार दिखाई दी। उस कार के पास कृष्ण कुमार की पत्नी को देखा गया। फुटेज के बाद पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि वारदात में पत्नी का हाथ है। सख्ती से पूछने पर वह टूट गई।

उसने पुलिस को बताया कि करीब 10 साल पहले उसके पति ने प्रवीन वर्मा नाम शख्स से एक कार खरीदी थी। उसके बाद उसका घर आना-जाना था। उसके और प्रवीन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। कृष्ण शराब का आदी था, इसलिए वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। रविवार को कृष्ण के पिता किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे।

इस बीच पिंकी ने प्रवीन वर्मा व अन्य को बुलाकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कार में डालकर प्रवीन व उसके साथियों ने नाले में फेंक दिया। अब पुलिस प्रवीन व उसके साथियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें