फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल टीम की कप्तान से छेड़खानी करने वाले की कार का नंबर व पता निकला फर्जी

Thu, 08 Sep 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अकांक्षा ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान व अंग्रेजी अखबार की अधिकारी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दावा किया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस कार का नंबर दोनों पीड़िता ने नोट कर पुलिस को दिया था, उक्त नंबर पर जो पता रजिस्टर्ड है, वह जांच में फर्जी निकला है। फिलहाल, मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। 

पेश मामले में, दिल्ली निवासी आकांक्षा सिंह (26) राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। वे ग्रेटर नोएडा स्थित एक अंग्रेजी अखबार में बतौर स्पोर्ट्स ऑफिस के पद पर कार्यरत हैं।  वहीं इसी अखबार में दिल्ली निवासी हिमानी अर्जल एडमिन ऑफिसर हैं। सोमवार को दोनों सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में शॉपिंग करने गई थी।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे मॉल से बाहर निकली तो सफेद रंग की टोयटा ईटियोस सवार मनचला जो कि गाड़ी खुद ड्राइव कर रहा था और नशे में धुत्त था, उसने कार का हार्न लगातार बजाना शुरू कर दिया। 

फिर कार दोनों के पीछे लगा दी। करीब 100 मीटर तक कार सवार मनचले ने दोनों का पीछा किया। विरोध करने पर उसने आकांक्षा को कार में खींचने की कोशिश भी की, लेकिन इसमें विफल रहने पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में कार की फोटो खींचने पर आरोपी मनचला फरार हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें