फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोगों ने जब दो युवकों को 40 फिट गहरे कुएं में फेंका, अगले दिन राहगीरों ने सुनी ऐसी आवाजें

Wed, 02 May 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के गांव भैंसरावली में सोमवार रात दो युवकों को कुछ लोगों ने करीब चालीस फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। मंगलवार सुबह कुएं से आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से दोनों युवकों को निकाला। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मृतक युवक की मां ने पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तिगांव थाना प्रभारी वरुण दहिया ने बताया कि मारे गए युवक की पहचान तिगांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। घायल विकास भी उसके ही पड़ोस में रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि विकास का फिलहाल बीके सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार अभी वह बेहोशी की हालत में है। ऐसे में वह कोई बयान नहीं दे पा रहा है। उसके बयान के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

मां बोली, घर से उठाकर ले गए थे नरेंद्र को

- फोटो : अमर उजाला
हालांकि मौके पर कुछ ग्रामीणों का कहना था कि कुएं से निकाले गए घायल युवक के अनुसार रात में वह कुछ अन्य युवकों के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद साथियों ने ही विकास और नरेंद्र को सूखे कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए।

उधर,  मारे गए युवक नरेंद्र की मां कमला देवी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले ऋषि, उसके बेटे रोहित, महावीर, उसका भाई सुखराम, सुखराम के दो बेटे अनिल व सुनील के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कमला देवी का कहना है कि सुखराम और ऋषि के परिवार से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व ही आरोपियों ने उसे भुगत लेने की धमकी दी थी। इसी के चलते आरोपी उसके बेटे को घर से ले आए और गांव भैंसरावली गांव के बाहर सूखे कुएं में फेंक दिया।

कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पड़ोस में रहने वाले सुखराम व ऋषि के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले ऋषि व उसके बेटे रोहित ने उन्हें धमकी भी दी थी कि वे उन्हें सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

बेटे की तलाश की, मगर कहीं कुछ पता नहीं चला

- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को वह अपनी बैठक में लेटी हुई थी। उनका बेटा नरेंद्र (20) दूसरी चारपाई पर लेटा हुआ था। इस दौरान वह अंदर कमरे में पानी पीने गई तभी ऋषि, महावीर, रोहित उठाकर ले गए। उन्होंने अपने बेटे की तलाश की, मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। रात भर वे अपने बेटे के आने का इंतजार करती रही।

मंगलवार सुबह उन्हें खबर मिली कि भैंसरावली गांव के सूखे कुएं में दो युवक गिर गए हैं। वे भी वहां पहुंची तो देखा कि पुलिस ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाल रही है। पुलिस ने जिन दो युवकों को कुएं से निकाला, उनमें एक नरेंद्र था, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। 

थाना तिगांव प्रभारी वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस नरेंद्र की मां की शिकायत पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के  तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विकास के होश में आने का इंतजार कर रही है। विकास का बयान इस मामले में अहम रहेगा। उसी के आधार पर जांच की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें