व्हाट्सएप पर बने न्यूज ग्रुप में एक व्यक्ति ने समाज में जहर घोलने वाला एक वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट न करने पर अश्लील बातें की गई हैं। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ग्रुप एडमिन को हिरासत में ले लिया है।
साथ ही पुलिस ग्रुप में वीडियो शेयर करने वाले को भी तलाश कर रही है। एसएसआई दिनेश प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह डीएम रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
उस समय नगर कोतवाल का सीयूजी नंबर 9454403163 है। एसएसआई ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर दिनांक टाइम्स न्यूज नाम से ग्रुप बना हुआ है। उस ग्रुप का एडमिन जयप्रकाश उर्फ जेपी गुप्ता है।