फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, एडमिन गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर बने न्यूज ग्रुप में एक व्यक्ति ने समाज में जहर घोलने वाला एक वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट न करने पर अश्लील बातें की गई हैं। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ग्रुप एडमिन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ग्रुप में वीडियो शेयर करने वाले को भी तलाश कर रही है। एसएसआई दिनेश प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह डीएम रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

उस समय नगर कोतवाल का सीयूजी नंबर 9454403163 है। एसएसआई ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर दिनांक टाइम्स न्यूज नाम से ग्रुप बना हुआ है। उस ग्रुप का एडमिन जयप्रकाश उर्फ जेपी गुप्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस ग्रुप में नगर कोतवाल का सीयूजी नंबर भी जुड़ा हुआ है

- फोटो : demo pic
उस ग्रुप में नगर कोतवाल का सीयूजी नंबर भी जुड़ा हुआ है। बुधवार शाम ग्रुप पर मोबाइल नंबर 9759203350 से धर्मवीर नाम के व्यक्ति द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया।

वीडियो में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति से प्रधानमंत्री भारत सरकार के पक्ष में वोट न करने वालों को अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। एसएसआई ने बताया कि इस तरह के वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने से समाज में अशांति फैल सकती है।

नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रुप एडमिन जयप्रकाश को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस वीडियो शेयर करने वाले युवक के बारे में जानकारी करके पकड़ने में जुटी है।

बता दें कि यह कार्रवाई रिहान द्वारा समाज में जहर घोलने वाली वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस अलर्ट है। जिसके चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें