फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइक्स के बदले ठगी करने वाली वेबवर्क कंपनीः 4.5 लाख रुपये में किराये पर लिया था सर्वर

Sat, 25 Feb 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेबवर्क कंपनी के मालिक अनुराग गर्ग और संदेश वर्मा के रिमांड के तीसरे दिन नोएडा पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम के साथ कंपनी के सर्वर की जांच की। कंपनी ने साढ़े चार लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर सर्वर ले रखा था। एफएसएल की टीम शनिवार को भी पुलिस को जांच में सहयोग करेगी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी व थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी का सर्वर फेज दो की एक कंपनी गो फॉर यू में था। ये सर्वर काफी छोटा था। कंपनी का काम जिस रफ्तार से बढ़ रहा था, इसके लिए इन्हें बड़े सर्वर की आवश्यकता थी।

आरोपी पुणे की एक कंपनी में बड़ा सर्वर लेने की तैयारी में थे। फेज दो के सर्वर से चार हार्ड डिस्क में एफएसएल की टीम ने डाटा लिया है। दो हार्ड डिस्क एक-एक टीबी की, एक 250 जीबी और चौथी 150 जीबी की हार्ड डिस्क है। इसके बाद सर्वर को फिलहाल सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम के साथ नोएडा पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर सुबह दस बजे फेज दो स्थित सर्वर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


शाम के वक्त पुलिस दोनों आरोपियों को एफएसएल टीम के साथ लेकर सेक्टर दो डी-57 स्थित उनकी कंपनी पर पहुंची। यहां भी टीम ने करीब तीन घंटे तक छानबीन की। कंपनी से टीम ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके और एचआर विभाग, अकाउंट विभाग, सीए सहित कुछ अन्य अधिकारियों के कंप्यूटर जब्त किए हैं। पुलिस एफएसएल की मदद से इन कंप्यूटरों से डाटा लेकर उसका अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें