फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहनकर भाई ने डाली थी बहन के घर डकैती

Wed, 20 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास आर्यनगर में रेलवे इंजीनियर के घर हुई डकैती का नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


इंजीनियर की पत्नी के भाई ने ही मास्क पहनकर और नकली पिस्टल से धमकाकर साथियों संग डाका डाला था। पुलिस ने उसे साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है।

इनके पास से लूटी गई ज्वैलरी, घड़ियां, दो तमंचे, आठ मोबाइल, दो नकली पिस्टल और लैपटॉप बरामद हुए हैं। सीओ प्रथम इंदरपाल यादव ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश लोनी निवासी नौशाद, विनोद, सलमान, आरिफ और पुल्ली उर्फ साहिल हैं।

नौशाद की बहन नूरजहां की शादी इलियास के बेटे इरशाद से हुई है। बकौल नौशाद, घर के ही एक सदस्य ने डकैती की साजिश घर में विवाद होने पर रची थी।

वारदात में सहयोग भी किया था, हालांकि पुलिस और परिजन परिवार के सदस्य का वारदात में शामिल होने से इंकार कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के वक्त घर में मौजूद सदस्यों का नाम लेकर बोल रहे थे, इससे शक हो गया था कि आरोपी जानकार हो सकते हैं। कॉल डिटेल खंगाली गई तो नौशाद का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो वारदात के वक्त घटनास्थल के पास ही मिली। पकडे़ गए बदमाशों में से तीन निकिल पॉलिश का काम करते हैं, दो ड्राइविंग करते हैं।

बता दें कि 16 जनवरी की रात आर्यनगर में परिवार को बंधक बनाकर वारदात हुई थी, बदमाश करीब 15 लाख का माल ले गए थे।

एटीएम बूथ से चोरी सीसीटीवी कैमरे हुए बरामद
छह दिसंबर 2015 को बैंक ऑफ इंडिया की नवयुग मार्के ट शाखा के बाहर लगे एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे भी इसी गिरोह ने चोरी किए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एटीएम से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे बरामद हुए हैं।

पुलिस ने चोरी में लिखी थी रिपोर्ट
वारदात को पुलिस ने पहले मीडिया से छिपाने की कोशिश की थी, बाद में डकैती को चोरी की धारा में दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें