शालीमार गार्डन में शनिवार देर रात एक बुजुर्ग ने पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। पुलिस बीमारी से परेशान रहने को सुसाइड का कारण मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
रिटायर्ड कर्मचारी बंसीलाल(65) शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार रात वह कमरे में सोने गए थे। परिवार के सभी लोग भी अपने कमरों में सो गए।
बेटे हितेश ने बताया कि सुबह करीब छह बजे जब वह उठकर किसी काम से पिता के कमरे में गए, तो उनके शव को कपड़े से बंधा पंखे से लटका देखा। शव देखते ही घर में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने आननफानन में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। एसआई भानुप्रताप ने बताया कि बेटे हितेश के अनुसार अधिक उम्र होने के चलते वह बीमार रहते थे।
सर्दियां में उन्हें अधिक परेशानी होती थी, जो शुरूआती जांच में मौत का कारण लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
इसके बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि घर में बेटा हितेश, बहू और उनके दो बच्चे रहते हैं।