फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले में पीड़िता का चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा गैंगरेप केस में अदालत में पीड़िता के बयान के बाद ये बहस फिर तेज होना लाजमी है कि रेप के मामलों में किस तरह से दोषी पर आरोप सिद्ध किया जाए क्योंकि अगर इसका आधार पीड़िता की गवाही होती है तो शायद किसी बेगुनाह को भी सजा मिल सकती है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के एक गांव में सात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला ने अदालत में दिए बयान में कहा कि उसने गुस्से में आकर शिकायत की थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपियों पर हुई कार्रवाई में बचाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तो इसलिए लगाया था आरोप

बीते मंगलवार को हुए ग्रेटर नोएडा गैंगरेप केस की जांच कर रहे एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को एक गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन सुबह पीड़ित पक्ष की एक महिला ने सात लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप का आरोप लगा दिया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उधर, बृहस्पतिवार को अदालत में पीड़िता के बयान हुए तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि उनके साथ किसी ने गैंगरेप नहीं किया। बल्कि पूरी घटना एक रंजिश तथा मारपीट का नतीजा थी।

उसने गुस्से और तनाव के कारण ऐसा बयान दे दिया। पीड़िता ने गलती मान ली। अदालत के समक्ष आए बयान पर पुलिस ने राहत की सांस ली और कहा कि उक्त सात लोगों से गैंगरेप की धाराएं हटा ली जाएंगी, लेकिन मारपीट समेत अन्य मामले चलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें