दिल्ली के वसंत विहार इलाके में इस्राइली एंबेसी के स्टाफ क्वार्टर के पास फायरिंग मामले में मंगलवार को नया खुलासा सामने आया है। पुलिस को मौके से बगैर चला हुआ कारतूस मिला था।
आरोपियों ने मौके पर कई राउंड फायर करने की कोशिश की होगी। मामले की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि आरोपियों ने जान बूझकर एंबेसी के फ्लैटों की तरफ फायरिंग की थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से आवाज करने वाली गन का बिना चलाकारतूस मिला है। हालांकि दिल्ली पुलिस अधिकारी मौकेसे खोखा मिलने की बात कह रहे हैं।
फ्लैटों के सिक्योरिटी गार्ड प्रवीण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि मौके पर बहुत तेज आवाज हुई थी। इसका मतलब आरोपियों ने मौके पर एक राउंड फायरिंग की थी। मगर पुलिस को मौके से खोखे नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि खोखा आरोपियों की गाड़ी में ही गिर गया था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियां के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड प्रवीण कुमार ने गोली चलने की सूचना 100 नंबर पर देने की बजाय फोन कर थाने में दी थी।
गौरतलब है कि शनिवार रात वसंत विहार इलाके में इस्राइली एंबेसी के राजनयिकों के फ्लैटों की तरफ इनोवा कार में सवार एक शख्स ने खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर फायरिंग की थी। एक दिन बाद यानी रविवार को मामले की तफ्तीश दक्षिण जिला पुलिस से लेकर स्पेशल सेल को सौंप दी थी।