फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे को चाकू मारकर किया घायल, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 13 Sep 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तालडा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के आरोपियों ने चाचा-भतीजे को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


तालड़ा गांव निवासी बुजुर्ग कन्नी ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने भतीजे संदीप के साथ किसी काम से खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए खड़े गांव के 4 आरोपियों ने दोनों चाचा-भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पीड़ित बुरी तरह से लहूलुहान हो गए।

बाद में राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों से कई दिन पहले उनका विवाद हो गया था। जिसके चलते ही आरोपी गुट ने उन पर जानलेवा हमला किया है। दनकौर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें