फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी मामा ने एकतरफा इश्क में भांजी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में पागल इंसान किस हद तक जा सकता है ये शायद कोई भी नहीं बयां कर सकता। इश्क में लोग खून के रिश्तों की मर्यादा को भी तोड़कर इज्जत तार-तार करने पर आमादा हैं।
विज्ञापन


एक कलयुगी मामा ने अपनी ही भांजी के साथ एकतरफा प्यार में ऐसा कारनामा कर दिया कि हर कोई शर्मसार हो जाए।

मामा की यह करतूत जब लड़की के घरवालों को पता चली तो वो भी सन्न रह गए। प्यार के इस जंजाल में एक युवती की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

ताला तोड़कर भीतर पहुंचे तो...

पुलिस के मुताबिक कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में गली नंबर-13, राजगढ़ कॉलोनी निवासी नेहा लक्ष्मी नगर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। परिवार में पिता विजय सिंह, मां अंजलि, दो बहन और एक भाई है।

माता-पिता सीएफएल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार को नेहा का पूरा परिवार किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। रात को जब परिजन घर लौटे तो बाहर से गेट पर ताला लगा मिला।

उन्होंने नेहा का मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद परिजन ताला तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि नेहा फर्श पर पड़ी थी और गले में चुन्नी लिपटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में किया मर्डर

पड़ोसियों ने बताया कि युवती के रिश्ते का मामा पप्पू (23) घर पर आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शास्त्री नगर निवासी पप्पू नेहा से एकतरफा प्यार करता था।

उन्होंने पप्पू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सोमवार देर शाम पप्पू को हिरासत में ले लिया। उसके पास से नेहा का मोबाइल मिला।

उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में पता चला कि पप्पू ने एक माह पहले भी नेहा की हत्या करने की कोशिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें