फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा की हत्या करने जा रहा भांजा साथियो संग हुआ गिरफ्तार 

Sat, 24 Sep 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामा की हत्या करने जा रहे भांजे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना गिरोह बना रखा था। 
विज्ञापन

ये पहले किराये पर कार लेते थे और फिर पिस्टल के बल पर उसे लूटकर ले जाते थे।

इस तरह आरोपियों ने हाल ही में आठ आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर सतीश कुमार की विशेष टीम बनाई गई थी। 

टीम को 21 सितंबर को सूचना मिली थी कि चांद गिरोह के सदस्य शालीमार बाग होकर बादली जाएंगे। पुलिस टीम ने शालीमार गांव के पास घेराबंदी कर कार सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान मंदिर वाली गली, गांव बाकोली, अलीपुर दिल्ली निवासी अंकित उर्फ गुल्लू (23), गांव मतन बहादुरगढ़, झज्जर हरियाणा निवासी चांद उर्फ राहुल उर्फ काला (30) और अलीपुर निवासी अमित उर्फ कन्हैया (22) के रूप में हुई। 

आरोपियों ने बताया कि वह अंकित के मामा भाग सिंह की हत्या करने जा रहे थे। अंकित व भाग सिंह में बेगमपुर स्थित प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया था। मामा की हत्या के लिए इन्होंने  कार लूटी थी।

इस कार को समयपुर बादली इलाके से किराये पर लिया था और फिर उसे पिस्टल दिखाकर लूट लिया था। अंकित ने जितेंद्र उर्फ गोगी के साथी व अलीपुर निवासी गुलशन भारद्वाज उर्फ गुल्लू से पिस्टल ली थी। 
विज्ञापन


चांद उर्फ राहुल अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पेरोल जंप कर गया था। वह दो महीने पहले ही पैरोल पर बाहर आया था। चांद व अंकित की मुलाकात जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद अपना गिरोह बना लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें