फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंदा, हादसे से गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

Sat, 16 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओमीक्रॉन एक सेक्टर में 130 मीटर रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद लोगों ने 130 मीटर रोड पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से दादरी के चक्रसेन पुर गांव निवासी नीरज कुमार (40 वर्ष) व रिश्ते के चाचा अजीपाल (28 वर्ष) शुक्रवार सुबह गांव से अपनी बाइक से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। नीरज सेना से रिटायर्ड होकर दो माह पहले ही घर आया था। वहीं अजीपाल की ट्रांसपोर्ट की दुकान है। 130 मीटर रोड पर ओमीक्रान-1 सेक्टर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। ग्रामीण सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी। बाद में लोग शांत हुए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


लोगों की आंखें नम हुईं
चाचा-भतीजे की मौत की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा हो गए। एहतियात के तौर पर पुलिस पर अस्पताल के आस-पास तैनात किया गया था। दोनों के परिजन की चीत्कार देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। कैंटर पर नंबरों के आधार पर जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनिल कुमार, थाना प्रभारी, ग्रेटर नोएडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें