फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के प्यार में पहुंचा जेल, वहीं बना लिया अपना गैंग

Sat, 16 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर कार लूटने वाले स्केटिंग कोच और उसके दो साथियों को सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी गई दो कार बरामद कर ली है। तीनों की पहचान सेक्टर-108 निवासी श्याम दीक्षित, पलवल निवासी हरिकेश व रबूपुरा निवासी दिनेश जोगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस गिरोह का सरगना श्याम दीक्षित है, जो स्केटिंग कोच भी है। उसने खुलासा किया कि महिला के प्यार ने उसे जेल की हवा खिला दी। वहां जेल में जाकर उसने एक गैंग बना लिया। अब यह गैंग लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात सेक्टर-104 के पास तमंचे के बल पर एक बदमाश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिल्ली निवासी समीर से होंडा सिटी कार लूट ली थी। पुलिस ने बताया कि सर्विलांस के जरिये पता चला कि कार लूटने वाला बदमाश सेक्टर-39 की तरफ देर रात आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस चेकिंग करने लगी। बृहस्पतिवार रात को जैसे ही चेकिंग पोस्ट पर कार पहुंची, पुलिस ने कार में सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे शादी करना चाहता था

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
​पूछताछ में पता चला कि सरगना श्याम को हथियार सप्लाई दिनेश करता है। वहीं हरिकेश लूट में श्याम के साथ शामिल रहता है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और कार बरामद की है, जिसे इन लोगों ने फेस-2 इलाके से कुछ दिन पहले ही लूटी थी।

पूछताछ में सरगना श्याम ने बताया कि वह एक महिला के प्यार में इस कदर होेश खो बैठा था कि उससे शादी करना चाहता था। महिला शादीशुदा है और उसके बेटे को स्केटिंग सिखाने के बहाने घर जाता था। महिला श्याम के खिलाफ दो बार छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज करा चुकी है। पहली बार जब वह जेल गया था, तभी उसकी वहां मुलाकात दिनेश और हरिकेश से हुई। जहां तीनों ने गिरोह बना लिया और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगे।

‘‘यह गिरोह हथियार के बल पर कार लूट की घटना को अंजाम देते हैं। कार को दूसरे प्रदेश में ले जाकर बेच देते हैं। गिरोह का सरगना श्याम महिला से छेड़खानी के मामले में जेल गया और उसने वहीं गैंग बना लिया।’’
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें