राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नही है। ताजा मामले में फर्श बाजार में उबर कैब चालक ने मानसिक रूप से बीमार 38 वर्षीय एक महिला को अगवा कर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को काम दिलवाने की बात कर गाजियाबाद ले गया।
वहां जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को बुरी तरह पीटा। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को वापस कड़कड़डूमा इलाके में छोड़कर चला गया।
वारदात का पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कैब चालक को गाजियाबाद से दबोच लिया। इसकी पहचान कमल (45) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सपना (38)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है। महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसका इहबास अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। शनिवार को वह किसी काम से कड़कड़डूमा इलाके में आई थी। वहां वह एक जगह खड़े हो गई।