फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे चमकाने, दे गए चकमा

Fri, 03 Jan 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में चमकाने के बहाने बदमाश महिला के गहने लेकर गायब हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सुनीता (42) परिवार के साथ भोलानाथ नगर में रहती है। सुबह करीब 9:30 बजे वह घर पर थी। तभी गली में दो युवक पीतांबरी पाउडर बेचने की आवाज लगाने लगे। दोनों दावा कर रहे थे कि उनका पाउडर किसी भी धातु को चमका सकता है।

सुनीता ने दोनों को रोक लिया। बातचीत के बाद उन्होंने सुनीता की पहनी हुई चांदी की पायल को चमकाकर दिखाया। इसके बाद युवकों ने कहा कि वह सोने के गहने भी चमका सकते हैं। युवकों ने सुनीता के पहने हुए जेवरात उतरवाकर पानी भरे स्टील के बर्तन डलवा लिए।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने कहा कि सोने के गहने को साफ करने के लिए पानी को गर्म करना पड़ता है। आप इसे गैस पर पांच मिनट के लिए गर्म होने को रख दो। महिला ने ऐसा ही किया। कुछ देर बाद वह गर्म पानी लेकर आई तो दोनों गायब थे जबकि बर्तन में गहने भी नहीं थे। पीड़िता के मुताबिक, बदमाश अंगूठी, चेन और कानों के कुंडल उड़ा ले गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें