फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के लिए रेलवे स्टेशन पर भिड़े दो युवक

Sun, 14 Sep 2014 03:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म का नजारा शनिवार को किसी फिल्म के सेट जैसा बन गया। फिल्मी स्टाइल में एक प्रेमिका के लिए दो युवक भिड़ गए।
विज्ञापन


त्रिकोणीय प्रेम के इस मामले में एकतरफा चाहत रखने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के दोस्त की धुनाई कर दी।

प्लेटफार्म पर हंगामा होता देख पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया और युवती समेत सभी को थाने ले गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने से मामला रफादफा हो गया।

तीनों युवक-युवती दिल्ली के रहने वाले हैं और एमएमएच कालेज की एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। इनमें एक युवक का छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दूसरे युवक ने भी छात्रा को कुछ दिन पहले प्रपोज किया था, लेकिन उसने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद उसने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। इस पर प्रेमी युवक ने छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और प्रपोज करने वाले युवक से चेटिंग करने लगा।
विज्ञापन


फर्जी अकाउंट का पता जब युवक को लगा तो उसने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेमी और प्रेमिका को फोन करके प्लेटफार्म नंबर-6 पर बुला लिया।

वहां पहुंचने पर युवक ने अपने तीन-चार साथियों के साथ प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई छात्रा को भी चांटा जड़ दिया। मारपीट से प्लेटफार्म पर मची अफरातफरी को देख जीआरपी ने उन्हें दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें