दक्षिण जिले के हौजखास इलाके में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। एक सिरफिरे आशिक ने पहले युवक व युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।
तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को मौके से पिस्टल व खोल मिले हैं। हौजखास थाना पुलिस प्रेम-प्रसंग के कोण से मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती जुमनी (23) असम की रहने वाली है और हौजखास स्थित एक हॉस्टल में रहती है। वह शनिवार रात करीब पौने दस बजे सिरीफोर्ट के सामने स्थित एनसीसीई की बिल्डिंग के आगे खड़ी होकर जतिन सरकार नामक युवक से बात कर रही थी।