फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट, खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही पुलिस

Sat, 02 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
खजूरी खास और जाफराबाद इलाके में एक किशोरी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात पुलिस को नेहरू विहार में एक किशोरी के फांसी लगाकर जान देने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। 

मृतक किशोरी की पहचान सोनी (16) के रूप में हुई है। वह पिता राकेश और दो भाईयों के साथ नेहरू विहार में रहती थी। मां मालती की बीमारी की वजह से देहांत हो चुका है। जांच में पता चला कि मां की मौत के बाद से सोनी परेशान रहती थी। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


वहीं, जाफराबाद थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि घोंडा निवासी राजा (29) ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि राजा पिता तेजपाल, मां कमला और एक भाई के साथ रहता था। वह बिजली मरम्मत का काम करता था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें