फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पासपोर्ट के जरिए टोरंटो जा रहे दो यात्री गिरफ्तार,  एयरलाइंसकर्मी को भी दबोचा

Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आइजीआइ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने नकली पासपोर्ट के जरिए टोरंटो जा रहे दो यात्रियों को पकड़ा है। साथ ही यात्रियों को फर्जी तरीके से विमान तक पहुंचाने में मदद करने वाले एयरलाइंस कंपनी के एक कर्मचारी को दबोच कर आइजीआई थाना पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि एक एजेंट ने इन्हें कनाडा में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था और इनकी नकली पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाए थे। पुलिस एजेंट की तलाश में जुटी है।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि आइजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे पति-पत्नी के तौर पर दो यात्री टोरंटो जाने के लिए पहुंचे। दोनों के पास कनाडा का पासपोर्ट व वीजा था और उन्हें स्विस एयरलाइन से जाना था।
विज्ञापन


कागजात की जांच के दौरान एयरलाइंस कर्मियों ने पाया कि उनके पासपोर्ट में दोनों का उम्र 61 और 62 साल लिखी है। पत्नी की उम्र ज्यादा थी। लेकिन देखने में दोनों करीब 35 से 40 साल के लग रहे थे।

शक होने पर दोनों को रोक लिया गया और इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ टीम को दी गई। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि दोनों का नाम पुरोहित कानू और चंद्रिका है। दोनों अहमदाबाद के रहने वाले हैं। दोनों बस से अहमदाबाद से दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें