नया बाजार स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में भी दो फर्जी बैंक खातों का पता लगा है। इनमें दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा कराई गई थी। राजकुमार गोयल व रंजीत ने ही ये फर्जी खाते खुलवाए थे।
इससे पहले कनॉट प्लेस स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में फर्जी तरीके से 9 खातों में 34 करोड़ के पुराने नोट जमा कराने का मामला सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शुक्रवार को दे दी थी।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस व नया बाजार में कोटक महिंद्रा की शाखाओं में फर्जी पता व पेन कार्ड से ये खाते खुलवाए गए थे। अपराध शाखा की जांच में ये भी बात सामने आई कि कनॉट प्लेस स्थित कोटक महिंद्रा में नौ खातों में जो 34 करोड़ के पुराने नोट जमा कराए गए थे, इनमें तीन से चार करोड़ की रकम ग्रेटर कैलाश निवासी रोहित टंडन की थी।
गाजियाबाद अथॉरिटी का भी पैसा निकलवा लिया था
आईटी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रोहित टंडन की जीके में स्थित लॉ फर्म से 13 करोड़ 50 लाख की नकदी बरामद की गई थी। इनमें से 2.60 करोड़ के नए नोट थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रोहित टंडन की रकम इन गिरोह तक कैसे पहुंची थी।
अपराध शाखा अधिकारियों का कहना है कि 34 करोड़ में एक मोटी रकम देश के एक बड़े गुटका व्यवसायी की भी है। पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायी के नाम का खुलासा करने से मना कर दिया। इसके अलावा कुछ रकम हवाला के जरिए विदेश से भारत आई थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि 34 करोड़ में कुछ रकम देश की कुछ जानी-मानी हस्तियों की है। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से पूछताछ के बाद इन बड़ी हस्तियों के नामों का खुलासा होगा। सीए पैसे लाता था और बैंक मैनेजर पैसे जमा करवाते थे। राजकुमार गोयल व रंजीत ने फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवा रखे थे।
दिल्ली पुलिस फर्जी चेक से आरटीजीएस के जरिए पैसे निकालने के मामले की जांच भी कर रही है। पुलिस राजकुमार गोयल व रंजीत के साथी की तलाश कर रही है।
यही साथी क्लोन कर फर्जी चेक तैयार करता था। इन लोगों ने गाजियाबाद डेवलपमेेंट अथॉरिटी के खाते से तीन करोड़, लोधी कॉलोनी स्थित खाते से 2.87 करोड़, जीके स्थित बैंक से 87 लाख रुपये फर्जी चेक से निकलवाए थे। बताया जा रहा है कि ठगी की रकम में से 30 लाख रुपये जम्मू-