सुल्तानपुरी इलाके में छोटी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप करने के दोनों आरोपियों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और पीड़िता की सगी बुआ के लड़के हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि पिछले दिनों सपना (17) (बदला हुआ नाम) मुरादाबाद से दिल्ली अपने नाना के घर शादी में सुल्तानपुरी आई थी।
शादी के बाद सभी रिश्तेदार वापस चले गए, लेकिन पीड़िता अपने परिवार के साथ स्कूल की छुट्टियां होने के कारण नाना के घर रुक गई। इधर, छह जून को पीड़िता के मौसा की तबियत खराब हो गई।