फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल की उम्र और चलाती थी गिरोह, परिचितों के घर कराती थी लूट

Fri, 13 May 2016 02:17 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में पहली बार ऐसा गिरोह सामने आया है जिसकी सरगना महज 20 वर्ष की युवती है। युवती का गिरोह जब वारदात में सफल नहीं हो पाता था तो वह अपने परिचितों के यहां लूटपाट करवा देती थी। हाल ही में उसने सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाली अपनी सहेली के घर लूट कराई थी।
विज्ञापन


दक्षिण जिले की सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने युवती व एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया काफी सामान बरामद हुआ है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से प्रॉपर्टी कंसल्टेंट ज्योति छावड़ा हुमांयूपुर, सफदरजंग एंक्लेव में रहती है। ज्योति पांच व छह मई की रात घर में अकेली थी तो संगम विहार में रहने वाली उसकी सहेली सना (20) उसके पास आ गई।

उसी रात कुछ युवक उसके घर में घुस आए और हथियारों के बल पर ज्योति से तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, 15 हजार रुपये, एटीएम कार्ड समेत काफी सामान लूट लिया था। बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर चाकू से वार किए गए थे। सफदरजंग एंक्लेव थाना सब-डिवीजन एसीपी, एसपी त्यागी की देखरेख में पुलिस टीम ने जांच के बाद मदरगिरी निवासी अमन और उसके नाबलिग दोस्त को बुधवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनसे पूछताछ में पता लगा कि गिरोह की सरगना सना नाम की युवती है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को सना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि सना ने इस गिरोह को बनाया था। वह साजिश के तहत अपने परिचितों के घर पहले ही पहुंच जाती थी। रात के समय उसके गिरोह के साथी वहां जाते थे और लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती का ये गिरोह लूटपाट की कितनी वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें