फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसीनो का खुलासा: रुपयों, हथियार सहित 26 गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबड़ी थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे एक कसीनो का खुलासा किया है। पुलिस ने कसीनो चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां जुआ खेलते 24 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब 1.13 लाख रुपये, दो देशी कट्टे, 10 कारतूस, ताश के पत्ते और 302 कसीनो टोकन बरामद किये है।
विज्ञापन


पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि डाबड़ी थाने में तैनात एसआई विक्रमजीत को सूचना मिली कि ओम विहार निवासी सुखबीर सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राजापुरी स्थित एक मकान में दो तीन दिन से कसीनो चलाया जा रहा है।

विक्रमजीत ने इस सूचना के बारे में अपने अधिकारियों को बताया। उसके बाद थाना प्रभारी विजय पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम राजापुरी पहुंची। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को पांच सौ रुपये लेकर उक्त मकान पर भेजा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ग्राहक ने बाहर निकलकर पुलिस टीम को जुआ चलने की सूचना दी। उसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस की छापेमारी के दौरान वहां अफरातफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस की टीम ने जुआ खेल रहे 24 लोगों को दबोच लिया।

साथ ही पुलिस ने कसीनो चला रहे सुखबीर सिंह और उसके सहयोगी नांगलोई निवासी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। अनिल यहां रुपये लेने का काम करता था। पुलिस ने यहां से 1.13 लाख रुपये, ताश के पत्ते और कसीनो का टोकन, दो देशी कट्टे और दस कारतूस के अलावा तीन मैगजीन बरामद किए हैं। पकड़े गये सभी लोग उत्तम नगर और आस पास के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें