फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिची गिरोह के सरगना समेत सात धरे, नोट गिराकर उड़ाते थे मंहगा सामान

Sat, 15 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने 10 व 20 के नोट गिराकर कार से महंगा सामान उड़ाने वाले त्रिची गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद व नोएडा में वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एप्पल का आई-पैड, दो बैग, चश्मे और हैडफोन बरामद किए हैं। 

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से करीब 50 आपराधिक वारदात को सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार सड़क पर 10 व 20 के नोट गिराकर कार से महंगा सामान व बैग चोरी करने की बढ़ रही वारदात को देखते हुए स्पेशल सेल इंस्पेक्टर हीरालाल व एसआई राजीव बमल की विशेष टीम बनाई गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हीरालाल को 13 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि त्रिची गिरोह के सदस्य अंसल प्लाजा के पास हैं। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया।

गिरोह सरगना तमिलनाडु निवासी सरवन एन. से पूछताछ के बाद यूसुफ सराय मार्केट में जाल बिछाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों की पहचान पांडिचेरी निवासी करुणा निधि, तमिलनाडु निवासी एस. नागराजन, पुड्डुचेरी निवासी पी लोगू , तमिलनाडु निवासी लाक नात्तन, बी-साब्बी और संतोष के रूप में हुई।

गिरोह सरगना सरवन मात्र 27 वर्ष का है। आरोपी बाजार व रोड साइड में पार्क गाड़ियों को निशाना बनाते थे। ये सड़क पर 10 व 20 के नोट गिरा देते थे और फिर गाड़ी में बैठे व्यक्ति को कहते थे कि सड़क पर नोट गिरे पड़े हैं। गाड़ी में बैठा व्यक्ति जब नोट उठाने गाड़ी से बाहर निकलता था तो आरोपी कार से महंगा सामान व बैग उड़ा लेते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें