फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से खींचकर मोबाइल लूटा, हाथ टूटा

Sun, 01 Mar 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले ही रेल बजट में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया गया। इसके दो दिन बाद ही बदमाशों ने दिल्ली-काठगोदाम संपर्क क्रांति से मुरादाबाद जा रहे एक लेडीज टेलर से मोबाइल लूटने के लिए उसे चलती ट्रेन से नीचे खींच लिया।
विज्ञापन


चलती ट्रेन से गिरकर उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया और गुम चोटें भी आई है। यात्री के गिरने से आसपास के लोग उसकी तरफ दौड़े तो बदमाश मोबाइल छोड़कर फरार हो गए।

गनीमत रही कि दूसरे ट्रैक पर ट्रेन नहीं आ रही थी। हादसे के दौरान दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन आ जाती तो टेलर की जान जा सकती थी। मुरादाबाद के असालतपुरा निवासी अदीम कुरैशी लेडीज टेलर है।
विज्ञापन


शनिवार को वह दिल्ली से कपड़ा व अन्य सामान लेकर अपने सहयोगी के साथ दिल्ली से काठगोदाम संपर्क क्रांंति से लौट रहे थे। अदीम ने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठे मोबाइल पर बात कर रहे थे।

उनके सहयोगी अंदर सीट पर सामान के पास थे। गोशाला फाटक के पास चलती ट्रेन में एक लुटेरे ने उनके फोन पर झपट्टा मार दिया। उसने उनका हाथ पकड़कर नीचे खींच लिया।

चलती ट्रेन से नीचे गिरने पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग उनकी तरफ दौड़े। ये देख बदमाश फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाश लाल शर्ट पहने हुए था।

मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस को बदमाश का हुलिया बताया तो उसकी पहचान कैला भट्टा के युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर पहुंच दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला।

ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक गिरकर घायल हुआ
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान युवक ट्रेन से गिरकर चोटिल हो गया। घटना के बाद गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी, जिसके बाद युवक को ट्रेन में बैठाया गया और ट्रेन रवाना की गई।

शनिवार दोपहर सवा तीन बजे दिल्ली से कोसी कला जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। एक परिवार ट्रेन में चढ़ने लगा। परिवार के सभी लोग ट्रेन में चढ़ गए जबकि एक युवक ट्रेन में नहीं चढ़ पाया।

चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक प्लेटफार्म पर गिर गया। युवक के गिरते ही ट्रेन में बैठे युवक के परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

परिजनों का शोर सुनकर गार्ड ने रेल को रुकवाया। युवक के परिजन ने युवक को ट्रेन में बैठाया और ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन से रवाना की गई।

कार लूटकर मैनेजर को लोनी में फेंका
गौर सिटी से नोएडा जाने वाले रास्ते पर सीएनजी पंप से पहले ही एक कार सवार बदमाशों ने रोडरेज के बहाने एक मैनेजर (इंजीनियर) से इटियोश कार लूट ली।

विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और कार में ही बंधक बनाकर लोनी क्षेत्र में जाकर फेंक दिया। वे किसी तरह अस्पताल पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी इंजीनियर जयदीप तिवारी नोएडा की ही एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह अपने एक मित्र से मिलने गाजियाबाद गए थे और देर रात को वापस घर लौट रहे थे।

उनका आरोप है कि जब वे नोएडा की ओर जा रहे थे तो सीएनजी पंप से करीब एक किलोमीटर पहले ही एक कार आई और पीछे से उनकी कार को धीरे सा धक्का दे दिया।

जब उन्होंने कार को रोका तो दूसरी कार से निकले तीन-चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी की चाभी छीनने का प्रयास किया।

उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और उनकी ही कार में बंधक बनाकर लोनी की तरफ ले जाकर उन्हें फेंक दिया। जयदीप किसी तरह पास के अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें