नई दिल्ली में चालान कटने पर एक व्यवसायी इतना आगबबूला हो गया कि उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
साकेत थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी सतीश बुधवार शाम को साकेत कोर्ट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक डिलीवरी वैन को रोका गया। उसकी नंबर प्लेट ठीक नहीं थी।
आरोप है कि चालक सुरेश कुमार के पास चालान भी नहीं था। पुलिसकर्मी ने एमवी एक्ट की कई धाराओं के तहत चालान कर रहा था जबकि सुरेश सिर्फ 100 रुपये का चालान करने की बात कह रहा था। सतीश ने 100 रुपये का चालान करने से मना कर दिया तो सुरेश गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा।