फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर हाथ-पैर बांधे और पहली मंजिल से फेंक दिया

Fri, 10 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑटो चालक को शराब पिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक के दोस्तों ने नशे में धुत होने के बाद हाथ-पैर बांधकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। थाना फेज-3 पुलिस ने ऑटो चालक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऑटो चालक की पहचान गंगीरी अलीगढ़ निवासी रविंद्र (26) के रूप में हुई है। आरोपी मुरारी और सुजान भी उसी के गांव के रहने वाले हैं। रविंद्र पत्नी के साथ मामूरा गांव में किराये पर रहता था।

बृहस्पतिवार शाम मुरारी और सुजान मामूरा स्थित उसके घर पर आए थे। रात तीनों ने घर में ही शराब पी। रविंद्र की पत्नी छत पर सोने चली गई। नशे में धुत होने के बाद किसी बात को लेकर रविंद्र का दोस्तों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दोनों दोस्तों ने रविंद्र के हाथ-पैर बांधकर और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर पहली मंजिल से दो घरों के बीच की खाली जगह में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

रात में बारिश होने पर रविंद्र की पत्नी छत से नीचे आई तो उसे कोई नहीं मिला। उस वक्त उसे लगा शायद उसका पति दोस्तों के साथ घूमने गया होगा। सुबह जब वह सोकर उठी तब तक उसका पति या दोस्त वापस नहीं आए थे।

पत्नी ने पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन लोगों ने घर से केवल दो लोगों को बाहर निकलते देखा है। इसके बाद दिन भर पत्नी रविंद्र के लौटने का इंतजार करती रही। इसी बीच शुक्रवार देर शाम को छत से उसकी निगाह बगल में खाली पड़ी जगह पर गई तो रविंद्र मृत पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें