वसंत विहार थाना पुलिस ने शातिर सेंधमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुनिरका व आसपास में रहने वाले छात्रों को खाने का टिफिन देना जाता था। उसे जैसे ही मौका लगता था वह छात्रों के कमरे से लैपटॉप, मोबाइल व पर्स आदि महंगा सामान उड़ा लेता था।
ये बैग साथ लेकर चलता था और उसमें चोरी के सामान को छिपा लेता था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से छात्रों के कमरों में हुई चोरी की 17 वारदात को सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार मुनिरका व आसपास के इलाकों में जेएनयू व आईआईटी के छात्र रहते हैं। इन इलाकों में काफी संख्या में छात्रों के रहने के कारण खाने का टिफिन सप्लाई का व्यवसाय काफी फल-फूल रहा है।
ऐसे में छात्रों के कमरों में चोरी के काफी मामले सामने आ रहे थे। देखने में ये आ रहा था कि चोरी की वारदात उसी समय सामने आ रही थी जब टिफिन देने वाल ब्वॉय कमरे आता था। इन वारदात को देखते हुए वसंत विहार थानाध्यक्ष सुखदेव सिंह की देखरेख में एएसआई ओमप्रकाश की विशेष टीम बनाई गई।
इस टीम को 4 अप्रैल को मिली एक सूचना के बाद टिफिन सप्लाई करने वाले युवक नूर इस्लाम उर्फ राहुल (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मिले बैग से चोरी का लैपटॉप बरामद किया गया। मूलरूप से पश्चिमी बंगाल का रहने वाला नूर इस्लाम मुनिरका में ही रहता था।
पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से सेंधमारी के 17 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने 21 अप्रैल को मुनिरका स्थित हॉस्टल में छात्र के कमरे में घुस गया था। कमरे से लैपटॉप, मोबाइल फोन व पर्स चुरा लिया था।
आरोपी के कब्जे से एक और चोरी का लैपटॉप व छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वह छात्रों के कमरे में खाने का टिफिन देने जाता था। जैसे ही उसे मौका लगता था वह कमरे से सामान चुरा लेता था।