फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला रेत कर हत्या, पति पर शक

Mon, 28 Apr 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के छपरौली गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में पुलिस को सोमवार सुबह पड़ा मिला। महिला गांव के ही एक स्कूल में आया की नौकरी कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो कि एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव कलॉन जिला शाहजहांपुर निवासी बबलू पत्नी शारदा (24वर्ष) के साथ फेज टू थाना क्षेत्र के गांव छपरौली में वेदपाल भाटी केमकान में किराए पर रहता था। शारदा गांव के ही एक स्कूल में आया की नौकरी कर रही थी जबकि बबलू वंशिका सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा है। जो कि गांव के बाहर एक बिल्डर साइट पर इन दिनों तैनात है।

सुबह जब बबलू नाइट ड्यूटी कर घर पहुंचा तो कमरे में शारदा का लहूलुहान शव पड़ा देखा। शव की सूचना पाकर पड़ोसी आ गए। मकान मालिक की सूचना पर फेज टू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शारदा के गले पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। पुलिस ने हरदोई में रहने वाले शारदा के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिन्होंने हत्या का शक शारदा केपति पर जाहिर किया है। पुलिस ने पूछताछ केलिए बबलू को हिरासत में ले लिया है। शारदा व बबलू की शादी चार साल पहले हुई थी।

सीओ राजकुमार मिश्र ने कहा कि शारदा के परिजनों ने हत्या का शक उसके पति पर जाहिर करते हुए दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनके नोएडा आने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें