फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने आठवीं के छात्र से किया कुकर्म

Tue, 07 Nov 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नगर की दौलत राम कॉलोनी में सोमवार को तीन पड़ोसियों पर 8वीं के छात्र से कुकर्म करने का आरोप लगा है। घर के बाहर खेल रहे छात्र का मुंह बंद कर आरोपी उसे रेलवे लाइन की तरफ ले गए और कुकर्म किया। परिजन ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला छात्र दौलत राम कॉलोनी निवासी अपने मामा के घर रहता है। सोमवार की दोपहर वह घर के बाहर रेलवे लाइन की तरफ खेल रहा था। तभी तीन युवक उसके पास गए। पहले तो बातें कीं। उसके बाद छात्र का मुंह बंद करके रेलवे लाइन के पार झाड़ियों में ले गए।

आरोप है कि तीनो नें छात्र के साथ कुकर्म किया। बेहोश छात्र को आरोपी जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जब छात्र करीब तीन घंटे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद होश आने पर छात्र रोता हुआ घर लौट रहा था तभी ढूंढ रहे परिजनों को मिल गया। उसने रोते हुए सबकुछ बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिजन ने पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें