फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए तीन सेंधमार

Sat, 12 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी(एनएफसी) थाना पुलिस ने सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक रिसीवर समेत तीन सेंधमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए हैं। ये दिल्ली व नोएडा के पॉश इलाकों में सेंधमारी करते थे। इनके कब्जे से कई लाख रुपये की चोरी की ज्वेलरी बरामद की गई है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार एनएफसी इलाके में डीडीए फ्लैट्स में मकान नंबर 6सी और 5 ए में सात नवंबर को एक साथ सेंधमारी हुई थी। दो अलग-अलग एफआईआर दर्जकर एनएफसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

आरोपियों को पकडने के लिए एनएफसी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई दर्पण व संतोष पाबरी की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने डीडीए फ्लैट्स, एनएफसी में सीसीटीवी फुटेज की डिटेल को खंगाला तो एक आरोपी मैनपुरी, यूपी निवासी मनोज उर्फ मोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस को पता लगा कि वह खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद में रह रहा है। पुलिस टीम ने मैनपुरी में घेराबंदी की और वहां से रिसीवर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी निशानदेही पर उसके साथी सचिन उर्फ केला और मनोज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका चौथी साथी सचिन उर्फ चोर उर्फ लंगड़ा फरार है।

आरोपियों ने बताया कि वह वसंतकुंज, सेक्टर-58 नोएडा और फरीदाबाद में सेंधमारी की वारदात कर चुकेहैं। सचिन उर्फचोर इस गिरोह का सरगना है। सात नंबवर को ये सेक्टर-11, नोएडा में मिले और यहां से महारानी बाग, डीडीए फ्लैट एनएफसी में पहुंचे। यहां दो घरों में सेंधमारी की।

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सेंधमारी के पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इनकेकब्जे से छह सोनू की अंगूठी, सोने के एयर रिंग केतीन जोड़े, एक सोने की चेन व चांदी की अन्य ज्वेलरी, एक सोने का बिस्कुट, सोने का सिक्का, तीन महंगी घड़ी बरामद की है। सचिन उर्फ केला बुलंदशहर, मनोज व मुकेश मैनपुरी, यूपी केरहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें