फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों से एटीएम और क्रेडिट कार्ड से ठगी

Sat, 08 Nov 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-24 के अंतर्गत एटीएम हैंग कर एक इलेक्ट्रिशियन के अकाउंट से पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए गए। उधर, थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 42 हजार 800 सौ रुपये की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


वहीं, तीसरे मामले में थाना सेक्टर-58 अंतर्गत कंपनीकर्मी के डेबिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग कर उसे ठग लिया गया।

पहला मामला- गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध सिंह पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं। उनका दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में पीएनबी बैंक में अकाउंट है। 22 अगस्त की सुबह करीब 11.05 बजे सेक्टर-12 के पीएनबी एटीएम पर 15 हजार रुपये निकालने गया था।

पिन नंबर डालते ही अचानक मशीन हैंग हो गई। वहीं, मशीन का कैंसल बटन भी काम नहीं कर रहा था। वह रुपये निकालने दूसरे एटीएम पहुंचे तो उनके मोबाइल पर पांच मिनट बाद ही 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर में शिकायत की। न्याय न मिलने पर करीब ढाई महीने तक भागदौड़ करने के बाद थाना सेक्टर-24 में उनकी शिकायत दर्ज हो सकी।

दूसरा मामला- सुनील सेक्टर-8 में रहते हैं। उनके पास एक बैंक का क्रेडिट कार्ड था। 30 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 42 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने कार्ड से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं कराया था।

अचानक से इतने रुपये का निकलने पर उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर में शिकायत की तो पता चला कि बंगलूरू के किसी ट्रैवेल एजेंसी में रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया है। इसके बाद उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाक करा दिया है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है।

तीसरा मामला- बिहार निवासी दीपक कुमार परिवार समेत खोड़ा कॉलोनी में रहता है। वह सेक्टर-64 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका सेक्टर-62 स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। पांच नंवबर की रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट आया कि उसके खाते से 15099 रुपये की शॉपिंग हो गई है।

सुबह जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बैंक में पहुंचा। बैंक से जानकारी मिली कि शॉपिंग फ्लिपकार्ट कंपनी से की गई है। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पाई कि किस शहर से यह शापिंग हुई है। शुक्रवार को थाना सेक्टर-58 में धोखाधड़ी की शिकायत दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें