फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी में सफर के दौरान छह राज्य पार करके वारदात को अंजाम देता था गिरोह

Wed, 29 Mar 2017 02:23 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
ओडिशा में अलग-अलग जिलों में 10 से ज्यादा एटीएम काटकर साढ़े पांच करोड़ की रकम लेकर उड़ने वाला गिरोह सफारी में सफर करता था। एक साथ सफारी में छह लोग सफर करने के दौरान छह राज्य पार करके वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर के चावड़िया गंज थाने में एटीएम मशीन उखाड़ने की जांच के दौरान एक सफारी के नंबर को ट्रेस किया, जिसके साथ अन्य जानकारी मिलने पर शाहिद तक पहुंची। लूट गिरोह के सदस्यों ने ओडिशा में ही नहीं, बंगाल में भी वारदात को अंजाम दे रखा है। ओडिशा पुलिस ने बंगाल पुलिस से संपर्क साधा है।

मामले की छानबीन कर रहे भुवनेश्वर कमिश्नरी के स्पेशल स्क्वॉड के एसीपी प्रमोद रथ ने बताया एटीएम काटने वाले गिरोह के सदस्य एक साथ चलते थे। एक के बाद एक जिले में अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन


सफारी दिल्ली के कालका जी के रहने वाले चंदन के नाम पर थी। गाड़ी तीन लोगों को बेची गई है। गिरोह का मास्टर माइंड शाहिद है, जिसे पुलिस ने उसके रिश्तेदार वाहिद के साथ गिरफ्तार किया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद वापस आकर गाड़ी शाहिद ने अपने बहनोई ईस्लामुद्दीन के नाम पर रजिस्टर्ड करवाई। शाहिद अपने सगे भाई के साथ दो बहनोइयों को गिरोह में रखता था, जो उसके लिए ढाल का काम करते थे। उसकी दो बीवियां हैं। एक बीवी फिरोजपुर झिरका के नेवली गांव की रहने वाली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान शाहिद अपनी बहन को आगे करके पुलिस पर गोली चला रहा था।

आरोपी हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और बंगाल के रास्ते ओडिशा में प्रवेश करते थे। इस दौरान जहां भी बिना गार्ड का एटीएम बूथ मिलता था, उसे लूट लेते थे। वारदात को अंजाम देने के बाद जिला छोड़कर दूसरे शहर को बनाते थे ठिकाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें