नोएडा के उन चोरों को अपनी चप्पल छोड़ना महंगा पड़ा। अगर उन्होंने अपनी चप्पल ना छोड़ी होती तो शायद आज वो जेल में नहीं होते। थाना सेक्टर-49 में व्यक्ति से लूट का प्रयास कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने उनकी चप्पल के सहारे धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक बरामद की हैं। इसमें एक बाइक चोरी की निकली, जबकि दूसरी बाइक के बारे में का पता नहीं चला है।
चप्पल बनी सबूत
चौकी प्रभारी सेक्टर-51 हर्ष भदौरिया सोमवार रात गश्त कर रहे थे। पुलिस को
आता देख बदमाश बिना लूटपाट किए भागने लगे। इसमें एक बदमाश की चप्पल घटना
स्थल पर छूट गई। पुलिस ने चप्पल को लेकर लुटेरों की घेराबंदी शुरू कर दी।
तभी सेक्टर-51, डी-ब्लॉक के सामने तीन युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। उसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच की।
पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए बदमाश
पुलिस ने जब उन्हें रोककर जांच की, तो देखा कि एक युवक के पैर में चप्पल ही
नहीं है। पुलिस ने जब्त चप्पल को उसकी चप्पल से मिलान किया, तो वे लूट का
प्रयास करने वाले बदमाश निकले।
पुलिस ने आरोपी अखिलेश उर्फ मुरका मूल
निवासी बिहार, वर्तमान पता होशियारपुर, संदीप निवासी जौनपुर, वर्तमान पता
मोरना गांव और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से
तमंचा और छुरा बरामद किया है। पीड़ित की पहचान रवि निवासी सेक्टर-34 के
रूप में हुई है।