फरीदाबाद के सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में हाथ साफ करके सोने की चेन व नकदी दस हजार रुपये चोरी कर लिए।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बल्लभगढ़ में रहने वाले रोहताश ने बताया कि वह रविवार को किसी काम से बाहर गए थे।
इसी दौरान चोरों ने उनके घर से दस हजार रुपये व एक सोने की चेन चुरा ली। वापस आने पर घटना की जानकारी मिली।
सहेली के साथ गई थी सिलाई सेंटर, वापस नहीं लौटी
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड में एक लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।
दयाल नगर में रहने वाली रेखा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली के साथ सराय स्थित सिलाई सेंटर गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। उन्हें शक है कि किसी व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी का अपरहण कर लिया है।