फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.80 लाख रुपये से भरा बैग लेकर चालक फरार

Sun, 20 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-30 एरिया में एक कंपनी मालिक का ड्राइवर घर में रखा नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया है। बैग में करीब 4.80 लाख रुपये रखे हुए थे। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी असम राज्य के तिनसुकिया जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार अंकुर सेठ सेक्टर-30 में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी चलाते हैं। उनके मुताबिक असम के तिनसुकिया का रहने वाला बाबुल नेवार उनके यहां करीब दो माह पहले बतौर चालक नौकरी पर लगा था।

17 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे उसे 4.80 लाख रुपये से भरा हुआ बैग नीचे के कमरे में रखने के लिए दिया था। लेकिन तभी से न तो बैग घर में मिला और न ही चालक। उन्होंने बताया कि यह रुपये बैंक में जमा करवाने के लिए रखे थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उसके द्वारा जिन लोगों को फोन किया जाता था, उनकी डिटेल खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें