फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसे चोर जो रजिस्टर में एंट्री भी कर गए

Wed, 12 Feb 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अति सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-50 में चोर घुस गए। मंगलवार को परिवार के सदस्य सिर्फ दो घंटे के लिए कहीं गए, उसी बीच बदमाश सामान समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सेक्टर निवासी गिरजा सिंह ने बताया कि आम्रपाली अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-704 में तपोजी रहते हैं। मंगलवार करीब 12 बजे परिवार के सदस्य कहीं गए थे।

दो बजे जब वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। घर में रखी नकदी, सोना और कीमती इलेक्ट्रोनिक सामान लेकर चोर फरार हो गए।

गिरजा ने बताया कि पीड़ित परिवार जैसे ही घर से निकला, थोड़ी ही देर में दो युवक अपार्टमेंट के गेट पर पहुंचे और बाकायदा गार्ड से फ्लैट में जाने की बात कही और रजिस्टर में गलत नाम और पता लिखा।

लोगों ने चोरों को जाते हुए भी देखा लेकिन किसी ने उन्हें नहीं टोका। पुलिस को भी सूचना दी गई। सेक्टर 39 की पुलिस आई और फिंगर प्रिंट लेकर चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें