फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से रुपये इकट्ठे कर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता था, अरेस्ट

Sat, 04 Mar 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने वाहन चोरी व सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरोह सरगना मथुरा निवासी राजन आपराधिक वारदात से पैसा एकत्रित कर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता था। आरोपी दिल्ली, मथुरा व आगरा में आपराधिक वारदात करते थे। वारदात में ये चोरी की मारूति कार का इस्तेमाल करते थे। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र सिंह के अनुसार बढ़ती वारदात को देखते हुए एक टीम बनाई। पुलिस टीम को पता लगा कि राजन उर्फ शेखर का गिरोह जिले में सक्रिय है।
विज्ञापन


इस पुलिस टीम ने मिली एक सूचना के बाद राजन और उसके साथी लोकेंद्र को दादा देव अस्पताल, डाबड़ी से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदात करने की बात स्वीकार की है।

इनके कब्जे से चोरी की मारूति वैन, दो एलईडी टीवी, दस स्मार्ट फोन और महंगे कपड़े बरामद किए गए हैं। मूलरूप से गांव बलरामपुर चौथई थाना महावन, जिला मथुरा, यूपी निवासी राजन (36) जनवरी में ही आर्म्स एक्ट में मथुरा में गिरफ्तार हुआ था।

कुछ समय बाद ही ये जमानत पर बाहर आ गया था। पुलिस पूछताछ में राजन ने बताया कि वह अपने गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता था। चुनावों के लिए वह आपराधिक वारदातें कर अपनी वित्तीय हालत ठीक करने में लगा हुआ था।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव नंदपुरा, देवली रोड, सदर बाजार, आगरा, यूपी निवासी लोकेंद्र उर्फ रोहित (31) के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें