फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख कैश्ा और 70 तोला सोना ले उड़े चोर

Fri, 18 Apr 2014 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-15 में चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। बृहस्पतिवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार के घर से 13 लाख रुपये नकद व 70 तोला सोना चोरी कर लिया। जिसकी कीमत 21 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


दिनदाहड़े हुई इस चोरी से सेक्टर के लोग भी सन्न रह गए। उन्हे अपने घर की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ताकि चोरों के बारे में पता लगाया जा सके।

सेक्टर-15 में रहने वाले देवेन्द्र सिंह इलेक्ट्रीकल ठेकेदार है। उनके अधीन कई लोग काम करते है। देवेन्द्र सिंह के अनुसार उनकी पत्नी कई दिनों से बंगला साहिब जाने के लिए कह रही थी। बृहस्पतिवार को काम कम होने की वजह से वह अपनी पत्नी तेजेन्द्र कौर के साथ बंगला साहिब चले गए। जबकि उनके दोनों बच्चे स्कूल पढऩे के लिए चले गए।
विज्ञापन


देवेन्द्र सिंह के अनुसार जब वह दो बजे वापस घर आए तो उन्होंने देखा कि अंदर के कमरे की ग्रील टूटी हुई है। वही अलमारी से 70 तोला सोना व 13 लाख रुपये नकदी गायब है। इस बात की सूचना तुरंत उन्होंने कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद सेक्टर-15 चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

जांच के लिए डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट की टीम भी बुलाई गई। ताकि चोरों के बारे में कोई सुराग लग सके। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी अब्दुल के अनुसार अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

नकदी व सोने तक कैसे पहुंचे चोर
देवेन्द्र सिंह ने नकदी व सारे आभूषण मकान के मास्टर बेडरूम में रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार देवेन्द्र सिंह कोठी के बगल में 420 नंबर कोठी खाली पड़ी है। चोरों ने उसी कोठी के सहारे इनके यहां प्रवेश किया। फिर उन्होंने कमरे की ग्रील तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया।

जहां चोर सीधा मास्टर बेडरूम में गए। वहा पर उन्होंने अलमारी का लॉकर तोड़कर पैसे व आभूषण निकाल लिए। इसका मतलब चोरों को पहले ही पता था कि नकदी व आभूषण किस जगह रखे हुए है। इसलिए उन्होंने किसी दूसरी अलमारी को हाथ नहीं लगाया।

देवेन्द्र सिंह के घर में तीन नौकरानी भी काम करने के लिए आती है। पुलिस उनसे भी पूछताछ करने में लगी हुई है। क्योंकि घटना से पहले नौकरानी भी काम के लिए कोठी पर आई थी। लेकिन किसी के न मिलने पर वह वापस चली गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें