फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के अंतिम संस्कार के लिए गांव गया था पूरा परिवार, लौटे तो घर का था बुरा हाल

Sun, 22 Oct 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
theft
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए गांव गए एक परिवार के घर से चोरों ने लाखों के गहने और नकदी उड़ा ली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगा प्रसाद यादव परिवार के साथ वसंत दादा पाटिल नगर, भलस्वा डेयरी इलाके में रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। गंगा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि पिछले सप्ताह सड़क हादसे में उसके बड़े बेटे हरीश कुमार की मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के लिए पूरा परिवार गांव भवनपुरा (आजमगढ़) गया था।

पड़ोसी ने शुक्रवार को फोन कर बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया है और सामान बिखरा पड़ा है। इस सूचना के बाद वह वापस घर आए। उसने देखा कि चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़ दिए थे और उसमें रखे 90 हजार रुपये, 15 तोला सोने के गहने, ढाई किलो चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें