फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में बिक रही थी शराब, पुलिस छापेमारी में गिरफ्तार

Sun, 22 Oct 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
परचून की दुकान में शराब बेचने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि नाहरपुर रूपा की धर्मकांटा वाली गली में परचून की दुकान है जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर रेड की।

यहां जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी एक सफेद कट्टे में रखकर शराब व बियर बेच रहा है। पुलिस ने मौके से बियर की 25 बोतले बरामद की। इस दौरान दुकानदार मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोतलें कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें