फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Mon, 01 Jun 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गार्डन में सब्जी विक्रेता दीपक को लूट का विरोध करने पर रविवार देर रात बाइकसवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश युवक से छह हजार रुपये भी लूटकर भाग गए। हालांकि पुलिस संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


राजीव गार्डन निवासी दीपक शिव विहार निवासी दोस्त से रात करीब 10 बजे लौट रहा था। रास्ते में बाइसकवार दो युवकों ने उसे रोका। और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

युवकों ने उसका पर्स छीन लिया। पीड़ित के अनुसार एक पर्स लूटने के बाद बदमाशों ने उसका दूसरा पर्स मांगा। विरोध करने पर उसके हाथ में गोली मार दी।

घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू से लूट
पाश कालोनी राधेश्याम विहार फेस वन में रविवार सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू से 12 हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


महिला के पति ने तहरीर दी है। राधेश्याम विहार फेस वन में रहने वाले इंद्रपाल फौज से रिटायर्ड हैं।

परिवार में उनकी पत्नी सुमन देवी, बेटा निमेश, शुभम और पुत्रवधु शिवानी हैं। निमेश ने पुलिस को बताया कि उनके न्यू डिफेंस कालोनी स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें